indianjagran.in
धमतरी

तेलीनसत्ती में बच्चों की मुस्कान बनी खास,आंगनबाड़ी गणवेश वितरण में महापौर की गरिमामयी उपस्थिति

धमतरी/ग्राम तेलीनसत्ती के आंगनबाड़ी केंद्र (1) में बच्चों को गणवेश वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर गणवेश प्रदान किया।

महापौर ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि बच्चे हमारे देश और समाज का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत शैक्षणिक वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। गणवेश बच्चों में अनुशासन, समानता और आत्मविश्वास का संचार करता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आंगनबाड़ी केंद्रों से शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हें बच्चे भविष्य में समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर रावां मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा, नंदकुमार साहू, कृष्णा अठनागर, खिम्मन साहू, भूपेश सिन्हा, पोषण साहू, विक्की सिन्हा, दिनेश साहू, हेमंत यादव, गज्जू जांगड़े, कीर्तन साहू, दूधनाथ यादव, दीपक यादव, मोतीराम, मितानिन दीदी एवं पंच, बड़ी संख्या में अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भी शामिल हुए। यह आयोजन बच्चों की मुस्कुराहट और उनके सुनहरे कल की ओर उठाया गया एक यादगार कदम साबित हुआ।

Related posts