धमतरी/ आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक शाला पीपरछेड़ी में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मानस सेवा ब्लड बैंक धमतरी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 70 बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई।
आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सही चिकित्सीय सहयोग सुनिश्चित करना था। शिविर में विशेषज्ञ टीम ने बच्चों का परीक्षण किया और उन्हें ब्लड ग्रुप की जानकारी दी। इस पहल से बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने आर्ट ऑफ लिविंग और मानस सेवा ब्लड बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और आगे भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई। इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक हरीश साहू ,सरपंच प्रतिनिधि नेमेस साहू , शाला विकास समिति से केशव देशमुख, शाला परिवार से प्रधान अध्यापक एम एल गौतम ,श्रीमती नवरंग मैडम, चंद्र कुमार बंजारे शिक्षक मानस सेवा ब्लड सेंटर से आशीष साहू, नेम कुमार साहू, जयप्रकाश साहू का सहयोग रहा।
