धमतरी/श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का स्वर्णिम क्षण 22 सितम्बर को देखने को मिलेगा, जब भगवान श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर को उत्साह और भक्ति से भर देगी। दोपहर 2:30 बजे श्री रामजानकी मठ मंदिर, सदर बाजार से प्रारंभ होकर यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए श्री अग्रसेन भवन पहुँचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक बैंड बाजें की थाप और गगनभेदी जयकारे शामिल होंगे। पूरा शहर इस क्षण का साक्षी बनेगा और अग्रवाल समाज एक बार फिर सेवा, संस्कृति और सौहार्द का संदेश देगा।
Pradeep Kumar Agrawal
Indian Jagran एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और जनजागरण से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रस्तुत करता है।
