indianjagran.in
धमतरीस्वास्थ्य

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

धमतरी/जिला अस्पताल परिसर में आज लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद  रूपकुमारी चौधरी ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर  रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू निषाद, पूर्व विधायक  रंजना साहू और जनपद पंचायत अध्यक्ष श् अंगीरा ध्रुव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रूप कुमारी  ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करना, एनीमिया नियंत्रण, क्षयरोग उन्मूलन, रक्तदान और टीकाकरण जैसी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल

पूर्व विधायक  रंजना साहू ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके सशक्तिकरण के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
महापौर  रामू रोहरा ने केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

कलेक्टर अबिनाश नाश मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर और मातृ-शिशु अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, नगरी और सिहावा जैसे वनांचल क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक जिलेभर में चलेगा। वर्तमान में प्रतिदिन 600 से 700 मरीजों को ओपीडी, रक्त जांच, एक्स-रे, विशेषज्ञ परामर्श और छोटी शल्य चिकित्सा जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

Related posts