धमतरी/ आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन और मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस ने शुक्रवार तड़के “ऑपरेशन निश्चय 2.0” के तहत बड़ा अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 91 स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने नशे के सौदागरों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की।

इस विशेष अभियान में कुल 20 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान का मकसद जिले से नशे के कारोबार और अपराध पर कड़ा प्रहार करना था।
अभियान की बड़ी कार्यवाही
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कुल 04 प्रकरण दर्ज,04 आरोपी गिरफ्तार,770 ग्राम गांजा जप्त
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई,03 प्रकरण दर्ज,03 आरोपी गिरफ्तार,97 पौवा अवैध शराब जप्त
आर्म्स एक्ट,02 आरोपी गिरफ्तार,धारदार हथियारों पर कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,धारा 170 बीएनएसएस के तहत 16 प्रकरण, 16 व्यक्ति,धारा 126-135 बीएनएसएस के तहत 27 प्रकरण, 27 व्यक्ति
अन्य कार्यवाही,02 वारंटी गिरफ्तार,कुल 91 संदिग्धों की जांच


धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई इस कड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
