indianjagran.in
धमतरीविविध ख़बरें

सेवा पखवाड़ा में पारंपरिक खेलों से खिला वृद्धजनों का मन

धमतरी/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जलाराम वृद्धाश्रम में विशेष खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने मटका फोड़, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों के दौरान वृद्धाश्रम का माहौल हंसी-खुशी और जोश से सराबोर रहा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठजन हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस तरह की गतिविधियाँ उन्हें न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रखती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना भी बढ़ाती हैं।

उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडे ने बताया कि वृद्धजनों के चेहरों पर खिली मुस्कान ही इस आयोजन की असली सफलता है। उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, प्रोत्साहन और आनंद की अनुभूति हो सके।

 

Related posts