indianjagran.in
पुलिस विभाग

धमतरी पुलिस की कड़ी कार्यवाही: 50 से अधिक मोडिफाईड सायलेंसर जप्त, रोड रोलर से किया गया नष्टीकरण

धमतरी/धमतरी पुलिस ने यातायात शाखा के विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगाए गए अवैध मोडिफाईड सायलेंसरों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने 50 से अधिक बुलेट मोटरसायकल से मोडिफाईड सायलेंसर जब्त किए और उन्हें थाने परिसर में रोड रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया।

ध्वनि प्रदूषण से निजात दिलाने की पहल

पुलिस को लगातार नागरिकों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ वाहन चालक अपने बुलेट मोटरसायकल में अवैध सायलेंसर लगाकर असामान्य और तेज आवाज पैदा करते हैं। यह शोर न केवल आम जनता को परेशान कर रहा था बल्कि ध्वनि प्रदूषण बढ़ाकर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर भी डाल रहा था।
इसी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की।

जनता को दिया सख्त संदेश

पुलिस ने सार्वजनिक रूप से इन सायलेंसरों का नष्टीकरण कर यह संदेश दिया कि कानून के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में मोडिफाईड सायलेंसर या प्रेशर हार्न का इस्तेमाल पाए जाने पर और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध और शांति भंग करने वाले उपकरणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नागरिकों से अपील 

धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि –प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें,मोडिफाईड सायलेंसर और प्रेशर हार्न का उपयोग न करें,यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related posts