indianjagran.in
धमतरी

धर्म प्रेमी आनंद पावर के जन्मदिन पर समर्थकों ने दी शुभकामनाएँ

धमतरी/मां विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पावर का जन्मदिन समर्थकों और शुभचिंतकों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर समर्थकों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, केक काटकर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

धर्म प्रेमी आनंद पावर हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं और मां विंध्यवासिनी मंदिर को नया स्वरूप दने में विशेष मेहनत कर रहे। आनंद पावर ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और सभी के सहयोग से वे इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखेंगे

Related posts