indianjagran.in
आस्था

भक्ति और उमंग से सराबोर धमतरी, माता रानी के आगमन की धूम

धमतरी। नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही धमतरी शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। माता रानी की प्रतिमाओं को अलग-अलग समितियों और मंडलों द्वारा धूमधाम से पंडालों में विराजमान करने के लिए लाया जा रहा है।

शाम से ही  निर्धारित स्थानों से माता रानी की प्रतिमाओं को विशेष रूप से सजाए गए वाहनों में शोभायात्रा के रूप में निकाला जा रहा है। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच भक्तजन जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। रास्ते में श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर माता रानी का स्वागत कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण आस्था से सराबोर हो गया है।

 

Related posts