धमतरी/ग्राम तेलीनसत्ती के ग्रामीण दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में महापौर जगदीश रामू रोहरा व महेंद्र पंडित जिला महामंत्री,भाजपा विशेष रूप से शामिल हुए। महापौर ने ग्रामीणों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और समाज की एकता व सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू,उपाध्यक्ष शेखर ध्रुव,सचिव लुकेश्वर सिन्हा, कोषाध्यक्ष सूरज सिन्हा भाजपा महामंत्री रावां मण्डल राकेश सिन्हा, भूपेश सिन्हा, खिम्मन साहू, धीरेंद्र सिन्हा, नंदकुमार साहू, भीमन सिन्हा, गणेश सिन्हा, विजय सिन्हा, रमेश सिन्हा, लक्ष्मीनारायण सिन्हा, उमेश्वर ध्रुव, प्रमोद ध्रुव, गजेंद्र जांगड़े, कृष्णा साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।



