धमतरी/कांग्रेस भवन में आज आयोजित एक कार्यक्रम राजनीति का रिंग बन गया। जहां प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश के प्रमुख कदावर नेता की मौजूद थे।इसी बीच देवेंद्र अजमानी ने ऐसा हमला बोला कि पूरा कांग्रेस भवन सियासी दंगल में बदल गया।
अजमानी ने नेताओं के जाने के वक्त अब तक के सब से सफल जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना पर महापौर टिकट वितरण में “दलाली” का गंभीर आरोप जड़ दिया।
बस फिर क्या था कार्यकर्ताओं में नारेबाज़ी, हंगामा, गाली-गलौज, और कांग्रेस भवन के बाहर तक फैलता तनाव।
शरद लोहाना — आलोचना के घेरे में……
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माने तो शरद लोहाना वही नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस को मुश्किल वक्त से निकाला, संगठन को जमीन से जोड़ा और फैसलों में दृढ़ता दिखाई है……
यानी लोहाना पर तलवार तो चली लेकिन समर्थक ढाल बन गए
जिला अध्यक्ष शरद लोहाना का पलटवार लोहाना ने कहा—
देवेंद्र अजमानी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। उनकी हरकतें कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। वह परोक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं।
अजमानी ने लेन-देन का विस्फोटक दावा देवेंद्र अजमानी ने कहा—
महापौर चुनाव में डमी प्रत्याशी न खड़ा करने के बदले लेन-देन हुआ… मैं यही सवाल पूछ रहा हूँ, और जवाब चाहिए।
उनका बयान माहौल को और भड़का गया।
हंगामे के बाद बड़ा फैसला — अजमानी बाहर!
बवाल कम हुआ नहीं था कि जिला कांग्रेस कमेटी ने तुरंत कार्रवाई कर दी।
देवेंद्र अजमानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया….

संगठन का तर्क—
यह खुली अनुशासनहीनता है। पार्टी विरोधी गतिविधि है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इसलिए संगठन ने तत्काल नष्कासित किया……
