indianjagran.in
धमतरी

छत्तीसगढ़ झरिया महार/महरा समाज का वार्षिक अधिवेशन एवम युवक-युवती परिचय सम्मेलन रानीतराई परिक्षेत्र अंतर्गत मेश्राम कृषिफार्म औसर में सम्पन्न हुआ

धमतरी/सामाजिक एकता और सद्भाव के सम्पूर्ण वातावरण में अनेक प्रतिस्पर्धा आयोजित किए गए।बच्चों ने ड्राइंग/पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार स्वरूप गर्म कपड़े प्रदान किया गया।
युवाओं का सशक्त संगठन श्रीदेव जी युवामंच द्वारा वार्षिक सामाजिक कलेंडर के द्वितीय संस्करण का विमोचन एवम डॉ. नेहरू दूत कामड़ी द्वारा लिखित किताब का विमोचन किया गया।
गायन,वादन,नृत्य के अलावा 10 वीं एवम 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किए गए।सोशल मीडिया के स्वतंत्र पत्रकार ओमप्रकाश अवसर,छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य के कवियित्री सुमित्रा कामड़िया “शिशिर” को सम्मानित किए गए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज किए सभी जनप्रतिनिधियों सम्मानित किए गए। सामाजिक आम चुनाव में नए प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव कराए गए। अशोक मेश्राम(प्रांताध्यक्ष),मेलाराम तुर्याकर(उपाध्यक्ष),जगमोहन नागवंशी(सचिव),गिरधर मेश्राम(कोषाध्यक्ष),बसंत सोनवानी(महामंत्री),मंजुलता अंगारे( महिला संगठन अध्यक्ष),दीप्ति मेश्राम(उपाध्यक्ष),ज्ञानेश्वरी कामडे (सचिव) चुने गए।इनके निर्वाचन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली और प्रांताध्यक्ष  अशोक मेश्राम ने समाज के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि सामाजिक एकता बनाए रखने,कुरीतियों के उन्मूलन और नई परम्परा को आत्मसात करने की दिशा में हम सतत प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रांताध्यक्ष खिलावन चोपड़िया, चंद्रभान मेश्राम,गजेंद्र सारधे, रेवा राम रायपुरिया,केशव राम पटेल,गौकरण पटेल,हरिकिशन पावरिया, सोमेश मेश्राम,प्रकाश नाग,हितेश,संध्या सोनवानी,शशिकिरण कामड़े,सर्व महार समाज के प्रांताध्यक्ष एस. आर.शैलेन्द्र,हेमंत यारदा,एम.आर.सोरदे सहित समाज के आमजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र गंगवीर और पवन कुमार कामड़े ने किया।

Related posts