धान खरीदी केंद्र का कांग्रेस अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
धमतरी/जुगदेही धान खरीदी केंद्र में किसानों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों की परेशानियों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से सवाल किया कुरूद ब्लाक के जुगदेही सोसायटी मे तर्रागोंदी, सौराबांधा, सिलौटी, टिपानी, खपरी, सेमरा, जोरातराई के बड़ी संख्या मे किसान धान उपार्जन हेतु आश्रित है. स्थानीय किसानों ने बताया की सर्वर स्लो होने के कारण किसानों का समय में टोकन नही कट रहा है. साथ ही समिति प्रबंधक के द्वारा ऑफ़ लाइन टोकन मे पारदर्शिता के साथ काम न करके अपने निजी संबंधितों का टोकन कांटा जा रहा है. जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने खरीदी केंद्र से धान उठाओ में तेजी लाने की बात कही जिस पर अनुविभागीय विभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरुद ने उठाओ में तेजी लाने एवं खरीदे जाने वाले धान को रखने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने बात कही साथ ही धान खरीदी की लिमिट को 1500 क्विंटल से बढ़ाकर 3000 क्विंटल किया गया. तारिणी चंद्राकर ने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की समस्याओं में निरंतर वृद्धि हुई है। किसानों को उनकी उपज के उचित मूल्य, समय पर खरीदी और सुचारू प्रबंधन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विष्णुदेव सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर को धान खरीदी प्रारंभ होनी थी, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत सारे खरीदी केन्द्रो में समय पर खरीदी प्रारंभ नही हो पाई केंद्र में कोई पर्याप्त व्यवस्था न ही है जिससे किसान रोजाना घंटों परेशान होकर लौट रहे हैं।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, रेमन साहू, द्वारिका साहू, राजेश साहू, पिंटू राव (सरपंच सिलौटी) शत्रुघ्न साहू, हीरा सिंह साहू, शिव प्रसाद पटेल, सुमन साहू, परख साहू, अग्रहित ठाकुर, श्याम सुंदर साहू, विजय साहू, यशवंत साहू शाहिद बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं किसान उपस्थित रहे।
