indianjagran.in
धमतरी

सेमरा बी में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रहित

धमतरी/ आनंद गणेश उत्सव समिति सेमरा बी एवं वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में सेमरा बी ने  रक्तदान शिविर  एवं निशुल्क आयुष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं को “रक्तवीर” बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने आयोजकों के प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित होते हैं।

वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष यशपाल साहू, संयुक्त सचिव डॉ. भागीरथी साहू एवं सचिव शीतलेश साहू ने बताया कि रक्तदान के साथ  चिकित्सकों द्वारा ग्रामवासियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए।

आयोजकों ने रक्तवीरों, चिकित्सकों एवं सहयोगी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

 

Related posts