indianjagran.in
धमतरीनगर निगम धमतरी

सोरिद वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुँचीं सभापति कौशल्या देवांगन

धमतरी/सोरिद वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत चल रही पावन भागवत कथाओं के श्रवण हेतु नगर निगम की सभापति (स्पीकर)  कौशल्या देवांगन कार्यक्रम स्थल पहुँचीं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर व्यासपीठ से प्रवाहित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव से श्रवण किया।

इस अवसर पर सभापति  देवांगन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक स्रोत है। भागवत कथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कथा आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

Related posts