धमतरी/ नवरात्र महोत्सव में धीवर समाज की आस्था और भक्ति का विशेष नजारा शुक्रवार को पंचमी पर्व पर देखने को मिला। दानीटोला स्थित मां शीतला मंदिर में 212 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित है। इसी अवसर पर समाज की ओर से चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन हुआ।

समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा और संरक्षक परमेश्वर फुटान के नेतृत्व में निकली यात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर टोकरी रखकर चुनरी, श्रृंगार सामग्री और फल-मेवा मिष्ठान मां को अर्पित करने ले जाया। मकई गार्डन से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा सदर बाजार, मां बम्लेश्वरी और मां बिलाई माता मंदिर होते हुए मां शीतला मंदिर पहुंची, जहां देवी मां को चुनरी अर्पित की गई।

इस यात्रा में समाज प्रमुख होरीलाल मत्स्यपाल, सोहन धीवर, सोनूराम सपहा, कृष्णा हिरवानी, केशव सपहा, सुंदर नाग, पवन हिरवानी, प्रकाश नाग, मीना बैगा नाग, आशा धीवर, धृति हिरवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन श्रद्धा के साथ शामिल हुए।


