indianjagran.in
धमतरी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक : ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने पर कलेक्टर का जोर

धमतरी/कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बैठक में कहा कि अब सभी शासकीय पत्राचार एवं फाइलें केवल ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही भेजी जाएं। छोटी-छोटी नोटशीट्स भी ई-ऑफिस पर ही संचालित होंगी।

तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-ऑफिस में नोटशीट लेखन, दस्तावेज संलग्न करना, फाइल बनाना और भेजना पूरी तरह समझें। किसी भी तकनीकी दिक्कत की स्थिति में एनआईसी या तकनीकी टीम से तुरंत मार्गदर्शन लें।

अगली बैठक में होगी समीक्षा
कलेक्टर ने कहा कि आगामी बैठक में एक समरी बनाकर यह समीक्षा की जाएगी कि कितनी फाइलें ई-ऑफिस प्रणाली से प्राप्त हुई हैं।

कलेक्टर का संदेश
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा दृ“ई-ऑफिस प्रणाली शासन की पारदर्शी और सुगम प्रशासनिक कार्यप्रणाली का आधार है। सभी विभाग इसे प्राथमिकता से अपनाएं और अब से शासकीय पत्राचार केवल ई-ऑफिस माध्यम से ही करें। इससे कार्य संस्कृति में तेजी आएगी तथा जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।’

’रजत जयंती कार्यक्रमों पोर्टल में एंट्री ’
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के तहत सभी विभाग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जनसहभागिता कार्यक्रमों की प्रतिभागियों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज कराना आवश्यक है, जिसकी एंट्री 25वें सप्ताह तक पूरी कर ली जाए।

एनआईसी को डेमो प्रेजेंटेशन के निर्देश
जनसहभागिता कार्यक्रमों की एंट्री में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए श्रीमती श्रीवास्तव ने एनआईसी टीम को एक डेमो प्रेजेंटेशन देने के निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Related posts