indianjagran.in
पुलिस विभाग

गांव की सुरक्षा में महिला शक्ति की एंट्री – पुरैना में कमांडो दल बना नशा और अपराध के खिलाफ मजबूत हथियार

धमतरी/पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन और एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में थाना खारा द्वारा ग्राम पुरैना (कुम्हारी) में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में महिला कमांडो दल का गठन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं को शामिल कर उन्हें सुरक्षा और नशा विरोधी गतिविधियों में सक्रिय किया गया। एसडीओपी मिश्रा ने महिला कमांडो को सराहते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध एकजुट होकर अपने गांव को नशा मुक्त बनाएं।

इस पहल से ग्रामीणों में सकारात्मक सोच और पुलिस–जनता के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा है।

 

Related posts