indianjagran.in
धमतरी

प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

धमतरी/भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासमुंद सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी,पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

गौरतलब है कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर उनके राजनीतिक जीवन, सामाजिक कार्यों, विकास योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को मोदी जी के संघर्ष, सरल जीवनशैली और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा देना बताया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समर्पण, त्याग और सेवा का प्रतीक है। उनके कार्यों को जानना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होगा। प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बीजेपी जिला कार्यालय परिसर में जनता के लिए खुली रहेगी।

Related posts