indianjagran.in
धार्मिक त्योहार

मकई चौक में 40 वर्षों से विराजते हैं गणपति बप्पा,इस बार खाटू श्याम तोरण द्वार थीम पर सजा पंडाल

धमतरी/ शहर का प्रसिद्ध मकई चौक गणेशोत्सव बीते चार दशकों से आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्री आधुनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा लगातार 40 वर्षों से यहां गणपति बप्पा की स्थापना की परंपरा निभाई जा रही है। समिति के सदस्य हर साल उत्साह और समर्पण से भव्य आयोजन करते हैं, जिसकी झलक अनोखी सजावट और आकर्षक थीम में दिखाई देती है।

इस वर्ष पंडाल खाटू श्याम तोरण द्वार की भव्य थीम पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुंदर सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। न केवल पूजा-अर्चना करने वाले भक्त यहां उमड़ रहे हैं, बल्कि पंडाल की भव्यता और आकर्षण देखने के लिए भी लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

समिति के प्रमुख सदस्य संजय अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नरेंद्र जैन, दीपक अग्रवाल और सुनील अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मिलकर हर साल आयोजन को नई पहचान देते हैं। उनकी मेहनत और लगन के चलते मकई चौक गणेशोत्सव की पहचान अब पूरे शहर में अलग बन चुकी है।

वहां पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि “गणपति बप्पा के दर्शन से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं खाटू श्याम तोरण द्वार जैसी थीम पर सजावट देखने का अनुभव अविस्मरणीय बन रहा।

 

Related posts