indianjagran.in
धमतरी

गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा बने ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष

युवाओं के शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति से शहर स्तर में कांग्रेस होगा मजबूत

धमतरी/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी सचिन पायलेट ने छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की घोषणा किया है जिसमें धमतरी शहर ब्लाक कांग्रेस शहर 1 की जिम्मेदारी युवा नेता गौतम वाधवानी की नियुक्ति हुई है गौतम वाधवानी पूर्व ने एन एस यू आई के अध्यक्ष रह चुके है वर्तमान में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव के जिम्मेदारी निभा रहे थे ब्लॉक अध्यक्ष की संगठन ने ज़िम्मेदारी दी है ।

योगेश शर्मा पूर्व में भी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हाल रहे थे संगठन ने पुनः उनको ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है दो युवाओं को शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है । दोनों कि नियुक्ति से शहर में कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत होगा नव नियुक्त अध्यक्षों का आज कांग्रेस भवन में मुंह मीठा कर फूल मालापहनाकर बधाई दिया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से दीपक सोनकर , ऋषभ ठाकुर,विशु देवांगन, सोमेश मेश्राम,तनवीर कुरैशी,सूरज पासवान,देवेंद्र देवांगन, शैलेश दीवान,सूरज पासवान,आशुतोष खरे,अविनाश मरोठे,आशुतोष खरे,विक्रांत पवार,कुलेश्वर देवांगन,देवेंद्र देवांगन , कन्हैया सोनी भोला देवांगन, मोहित देवांगन उपस्थित रहे ।

Related posts