indianjagran.in
धमतरी

धमतरी में गुजराती समाज ने मांसाहारी दुकान के विरोध में सौंपा ज्ञापन — धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का जताया विरोध

धमतरी/श्री गुजराती समाज धमतरी द्वारा आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ज्ञापन सौंपकर समाज के आराध्य अखंड भू–मंडलाचार्य श्री श्री 1008 श्री वल्लभाचार्य जी के प्राकट्य स्थल चंपारण के नाम पर स्थित सेंट मेरी स्कूल के पास खुली मांसाहारी दुकान का विरोध किया गया। समाजजनों ने कहा कि चंपारण क्षेत्र को समूचा वैष्णव समाज पूजनीय तीर्थ स्थल मानता है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना करने आते हैं।

ज्ञापन में समाज ने मांग की कि सेंट मेरी स्कूल के पास खुली मांसाहारी दुकान का नाम परिवर्तन किया जाए।क्योंकि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है और स्थानीय वैष्णव समाज में रोष व्याप्त है।

इस अवसर पर गुजराती समाज धमतरी के अध्यक्ष कीर्तिश शाह, सचिव संदीप राठौर, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाजजनों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Related posts