indianjagran.in
धमतरीपुलिस विभाग

त्योहारों को शांति और सुरक्षा से मनाने के लिए धमतरी में पुलिस-प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च

धमतरी/आगामी दुर्गा पूजा, गरबा एवं विभिन्न त्यौहारों को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन ने आज शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला। रक्षित केंद्र से प्रारंभ हुए मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र, अंबेडकर चौक, रत्ना बांधा, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़ और नहरनाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पैदल गश्ती की।

इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी और शराबखोरी जैसी किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, रैंडम चेकिंग, गश्ती दल तैनात किए गए और सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है।

नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 100 / 112 या धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम 94791-92299 पर संपर्क किया जा सकता है।

फ्लैग मार्च में एएसपी  मणिशंकर चन्द्रा, अपर कलेक्टर  इंदिरा देहारी, सीएसपी  अभिषेक चतुर्वेदी (IPS), एसडीएम  पियुष तिवारी, डीएसपी  मीना साहू, डीएसपी  मोनिका मरावी, तहसीलदार  सूरज बंछोर, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी और यातायात पुलिस के जवान शामिल रहे।

Related posts