indianjagran.in
धमतरी

मांगों को लेकर उग्र हुईं मितानिनें, रास्ते में रोके जाने पर दिया धरना

धमतरी/प्रदेशभर की मितानिनें अपनी मांगों को लेकर लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 4 सितम्बर को रायपुर स्थित सीएम हाउस का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में मितानिनें निकलीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। धमतरी क्षेत्र के अलग अलग जगह से रायपुर जा रही मितानिनों को भखारा रोड के सेमरा मोड़ के पास रोक दिया गया। वहीं नेशनल हाईवे पर संबलपुर के पास भी उन्हें घेर लिया गया।

रोकने के बाद मितानिनें सड़क पर ही बैठ गईं और घंटों धरना देती रहीं। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे। इस दौरान नारेबाजी और बहस भी हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार मितानिनों की प्रमुख मांग है कि मोदी की गारंटी के तहत मासिक मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि,सभी पदों का एनएचएम में संविलियन करने भाजपा द्वारा वादा किया गया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।जिसे मितानिनें नाराज़ हैं और आंदोलन तेज कर रही हैं। धरने के दौरान मितानिनों का आक्रोश साफ दिखाई दिया। उच्च अधिकारियों के समझाइस के बाद महिलाओं द्वारा धरने को स्थगित किया गया।

Related posts