निगम की चरमराई पानी व्यवस्था पर निगम प्रशासन के कार्य प्रणाली पर उठाए प्रश्न चिन्ह
धमतरी/शहर में लगातार आ रही पानी की समस्या को लेकर शनिवार को विधायक एवं कांग्रेस जन वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे हैं वहां की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए निरीक्षण के दौरान प्लांट की स्थिति को जर्जर बताते हुए निगम प्रशासन एवं महापौर की कार्य प्रणाली पर निशान साधा ।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि लगातार पानी की समस्या की शिकायत को लेकर हम जल संयंत्र का निरीक्षण करने पहुंचे हैं यहां की स्थिति देखकर नाराजगी व्यक्त किया मशीन खराब पड़ी है जो काम मशीनों से होना चाहिए वह काम हाथों से किया जा रहा है रसायन भी मैनुअल तरीके से डाले जा रहे हैं जबकि प्लांट में मशीन मौजूद हैं प्लांट परिसर में इतनी गंदगी मौजूद है कोई इसे देख ले तो यहां का पानी पीने के पहले सोचेगा रख रखाव सफाई व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि ये सीधे सीधे पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है उन्होंने महापौर ,निगम प्रशासन के कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि घूमने फिरने को बहुत समय है लेकिन धमतरी निगम मूलभूत सुविधा पानी को तरस रहा है ।
विधायक ओंकार साहू ने ये भी कहा कि नहर से पानी आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत मिली थी संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने के बाद अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में पानी की कमी होने नहीं दी जाएगी । प्लांट में चार दिन के लिए ही एलम (फिटकरी) शेष होना बताया गया जबकि स्टॉक महीने भर का होना चाहिए उन्होंने रसायन खरीदी ,प्लांट संचालन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है जो कि जांच का विषय है साथ ही चेतावनी दी कि जिम्मेदार लोगों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई तो आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी । निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा,गौतम वाधवानी,उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम,सूरज गहरवाल,देवेंद्र देवांगन,अविनाश सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे ।
