indianjagran.in
पुलिस विभाग

संबलपुर श्यामतराई बाईपास पर लूट पर लगा अंकुश, सख़्त चौकसी से अपराधियों में खौफ़ – एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा

पिछले एक महीने से बाईपास पर लूट की कोई घटना नहीं

धमतरी/बाईपास मार्ग पर लगातार सामने आ रही लूटपाट और चोरी जैसी घटनाओं पर अब पूरी तरह अंकुश लग चुका है। यह संभव हुआ है जिला पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार  के सख़्त दिशा-निर्देश और एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा की सक्रियता से। लगातार घटनाओं के बीच पुलिस ने बीते एक महीने में जिस तत्परता और सजगता के साथ कार्रवाई की है, उसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा ने इंडियन जागरण से चर्चा में बताया कि बाईपास क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग को और मज़बूत बनाया गया है, साथ ही खुद वे रात के समय गश्त कर हालात का जायज़ा ले रहे हैं। उनकी यह प्रतिबद्धता और सख़्त निगरानी ही कारण है कि पिछले एक महीने में उस क्षेत्र में कोई भी आपराधिक घटना दर्ज नहीं हुई है।

धमतरी पुलिस का यह कदम अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की कोई गुंजाइश अब नहीं बची है। एडिशनल एसपी और उनकी टीम की सक्रियता से बाईपास क्षेत्र न केवल सुरक्षित हुआ है बल्कि पुलिस की कार्यशैली के प्रति सम्मान और विश्वास भी और गहरा हुआ है।

निस्संदेह, जिला पुलिस का यह प्रयास काबिले-तारीफ़ है। सख़्ती और संवेदनशीलता के संतुलन के साथ जिस तरह बाईपास क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल की गई है, वह धमतरी पुलिस की पेशेवर क्षमता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related posts