धमतरी/नगरी ब्लॉक के सरपंचों ने 15वें वित्त आयोग की राशि अब तक जारी न होने पर कड़ा विरोध जताया है। सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने नगरी में स्थानीय प्रशासन को उपमुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द राशि जारी करने की मांग रखी।
सरपंचों का कहना है कि उनके कार्यकाल का लगभग 9 महीना पूरा हो चुका है, लेकिन 15वें वित्त की राशि न मिलने से पंचायतों में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। गांवों में सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर असर पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है।
सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र राशि जारी नहीं होती है, तो 5 दिसंबर को शहर के बजरंग चौक में धरना-प्रदर्शन किया जाए जाएगा
2. पंचायतों को अधिक अधिकार और स्वायत्तता मिले।
3. सर्वश्रेष्ठ पंचायत कार्य के आधार पर मानदेय में वृद्धि की जाए।
सरपंचों ने कहा कि विकास कार्यों में हो रही देरी का सीधा नुकसान गांवों को उठाना पड़ रहा है। यह स्थिति अब सहन नहीं की जाएगी और आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
