indianjagran.in
धमतरी

बिलाईमाता परिसर में हुआ श्रमदान, फैलाई स्वच्छता जागरूकता

धमतरी/स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम धमतरी द्वारा विशेष सफाई अभियान का आयोजन बिलाईमाता मंदिर परिसर के सामने किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था।

अभियान की शुरुआत निगम जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान से की। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे, गंदगी और प्लास्टिक को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। नालियों और सड़क किनारे की भी गहन सफाई की गई। स्थानीय वार्डवासियों और स्वयंसेवी संगठनों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए।” उन्होंने नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में गंदगी न फैलाने, गीला-सूखा कचरा अलग रखने और प्लास्टिक का कम उपयोग करने की अपील की।

आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि धमतरी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में हर नागरिक की भूमिका अहम है। यदि सभी सहयोग करें तो शहर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाया जा सकता है।

अभियान के अंत में सफाई में सक्रिय योगदान देने वाले नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आगे भी सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया गया।

 

Related posts