indianjagran.in
धमतरी

सरल स्वभाव, मजबूत नेतृत्व –प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू के जन्मदिन पर दिखा अभूतपूर्व उत्साह

धमतरी/छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की शसक्त महिला नेत्री,पूर्व विधायक एवं वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना दीपेंद्र साहू का जन्मदिन शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल मकई चौक में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। घड़ी चौक व्यापारिक संघ के बैनर तले शुभम वस्त्रालय के पास आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से ही समर्थकों और नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

समारोह स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। शुभकामनाएँ देने वालों में  बीजेपी नेता ,व्यापारी वर्ग, महिला संगठन, युवा कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान रंजना साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता का प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और मैं हमेशा धमतरी की सेवा के लिए समर्पित रहूँगी।”

गौरतलब है कि रंजना साहू ने वर्ष 2018 में धमतरी विधानसभा से विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया था। विपक्ष में रहते हुए भी वे सड़क, पानी और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज़ बुलंद करती रहीं। वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए भी वे आमजनों से सीधा संवाद बनाए हुए हैं।

जन्मदिन समारोह में माहौल उत्सव जैसा रहा और जगह-जगह से बधाई संदेश पहुँचते रहे। समर्थकों का कहना था कि “यह उत्सव सिर्फ जन्मदिन का नहीं, बल्कि धमतरी की जनता के विश्वास और नेतृत्व का उत्सव है।”

Related posts