indianjagran.in
अपराधकार्यवाहीधमतरीपुलिस विभाग

ग्राम मड़ेली भाठापारा में अवैध शराब बेचता आरोपी रंगेहाथ पकड़ा गया

धमतरी/एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री रोकने चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बिरेझर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम मड़ेली भाठापारा में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मड़ेली भाठापारा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने सफेद बोरी में शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी व स्टाफ ने तत्काल घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर खरीदी करने पहुंचे लोग भाग खड़े हुए, वहीं आरोपी भी भागने का प्रयास करने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान जितेन्द्र साहू उर्फ राजु पिता स्व. दिनदयाल साहू (36 वर्ष), निवासी मड़ेली भाठापारा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 33 पौवा देशी शोले मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5.940 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 3300 रुपए है तथा बिक्री की नकद रकम 210 रुपए सहित कुल 3510 रुपए जब्त किए गए।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब व नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts