indianjagran.in
धमतरीनगर निगम धमतरी

ठंड बढ़ी… चौक-चौराहों पर अलाव की उठी मांग, हर साल की तरह इस बार भी निगम से व्यवस्था की उम्मीद!

धमतरी/जैसे-जैसे सर्दी अपने तेवर दिखा रही है, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग तेज़ हो गई है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं का असर इतना बढ़ गया है कि राहगीरों, ठेला-रिक्शा चालकों और मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से अपील की है कि हर साल की तरह इस बार भी जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि निगम द्वारा पिछले वर्षों में बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की जाती रही है, जिससे ठंड में काफी राहत मिलती थी।

इस साल भी तापमान तेजी से गिर रहा है ऐसे में  बुज़ुर्गों और खुले में रहने वालों को अलाव की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि निगम समय रहते अलाव की व्यवस्था करता है, तो शहर के लोगों को ठंड की मार से काफी राहत मिल सकेगी।

Related posts