धमतरी/ ग्रामीण दुर्गा उत्सव समिति ग्राम तेलिनसत्ती के पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने मनीष अग्रवाल का ससम्मान स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं माताजी का प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मनीष अग्रवाल के प्रति आभार जताते हुए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर पूरे ग्राम में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।



