indianjagran.in
धमतरीसेवास्वास्थ्य

मोनिका फाउंडेशन की सराहनीय पहल….युवाओं के साथ महिला सहभागिता ने बढ़ाया आयोजन का मान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

धमतरी/मोनिका फाउंडेशन (NGO) के तत्वावधान में रविवार को खुर्सेंगा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

आयोजन के दौरान कुल 35 युवाओं सहित 1 महिला रक्तदाता ने रक्तदान किया, जिससे शिविर की सफलता और सामाजिक सरोकार और भी मजबूत हुआ। मानस सेवा ब्लड बैंक के  प्रशिक्षित टीम की उपस्थिति में सभी रक्तदाताओं की पहले पूर्ण चिकित्सकीय जांच की गई, जिसके पश्चात सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह और सहभागिता ने आयोजन को प्रेरणादायक बना दिया।

Related posts