indianjagran.in
धमतरी

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

धमतरी/ “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत जिले में तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला कल 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक साहू सदन, रुद्री, धमतरी में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवा प्रदायगी और सुशासन से संबंधित विषयों पर अधिकारियों-कर्मचारियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है। अभियान के अंतर्गत कार्यकुशलता, पारदर्शिता तथा जनहित में त्वरित कार्य निष्पादन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कार्यशाला में विशेषज्ञ संसाधक अधिकारियों को नवीनतम प्रशासनिक प्रक्रियाओं, तकनीकी प्रयोगों तथा नागरिक सेवा प्रबंधन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी देंगे। साथ ही प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने तथा समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सहभागी संस्थाओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत आयोजित यह कार्यशाला शासन की प्रतिबद्धता और लोकसेवा के प्रति कर्मनिष्ठ दृष्टिकोण को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related posts