indianjagran.in
पुलिस विभाग

पुलिस लाइन धमतरी में पारंपरिक श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई

धमतरी/पुलिस लाइन धमतरी स्थित एमटी शाखा में आज पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। यंत्रों, उपकरणों एवं वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, प्रगति और शांति की मंगलकामना की।

इस अवसर पर हवन-पूजन के उपरांत भगवान विश्वकर्मा जी से कार्यक्षेत्र में निरंतर उन्नति, कार्य के प्रति समर्पण और सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती हेतु आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।

पुलिस विभाग में परंपरा रही है कि विश्वकर्मा जयंती पर वाहनों, यंत्रों, उपकरणों और कार्य-सामग्री की पूजा कर उनके सुरक्षित, सफल और सुचारु संचालन की कामना की जाती है। वहीं विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा का भी विशेष विधान है।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मणिशंकर चन्द्रा, होम गार्ड कमांडेंट  शोभा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक  दीपक शर्मा, एमटीओ खान सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

Related posts