indianjagran.in
धमतरी

???? रजत जयंती समारोह में नशा मुक्ति का संदेश, गांधी चौक से होगी “नमो मैराथन” की शुरुआत, विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

धमतरी/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में “नमो मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है।

यह मैराथन 21 सितम्बर को प्रातः 7 बजे ऐतिहासिक गांधी चौक, धमतरी से प्रारंभ होकर घड़ी चौक पर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति का संदेश देना और युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है।

नगद पुरस्कार से होगा उत्साहवर्धन

प्रतियोगिता को रोचक बनाने और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं—प्रथम पुरस्कार – ₹3,000 नगद,द्वितीय पुरस्कार – ₹2,000 नगद,तृतीय पुरस्कार – ₹1,000 नगद

नशामुक्त समाज की दिशा में कदम

समाज कल्याण विभाग  उप संचालक डॉ. मनीषा पांडे ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं और छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प है। आमजन अपने परिजनों और मित्रों के साथ इसमें सम्मिलित होकर एक स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग दें।

Related posts