₹7.60 लाख के निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
जनता की मांग पर मुहर: शिक्षा, पेयजल और अधोसंरचना के कार्यों से बदलेगी ग्राम पंचायतों की तस्वीर…..
धमतरी/जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 रत्नाबांधा, मुजगहन, के विकास को एक नई दिशा और गति मिली है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए, “15वें वित्त एवं जनपद विकास निधि 2025-26” के तहत कुल ₹7.60 लाख के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्षेत्र के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने बताया कि इन कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण अंचल में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। विशेष रूप से स्कूलों में सुविधा, पेयजल व्यवस्था और आवागमन के लिए पक्की सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि स्वीकृत कार्यों में से कुछ कार्य पूर्ण भी कर लिए गए हैं।
स्वीकृत एवं पूर्ण किए गए विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:
ग्राम पंचायत रत्नाबांधा:
प्रार्थना टीन शेड निर्माण: ₹2.00 लाख यह कार्य सफलतापुर्वक पूर्ण हो चुका है।
बोर खनन एवं पंप व्यवस्था: पंचमुखी नगर कॉलोनी में पेयजल समस्या के निवारण हेतु ₹1.68 लाख की स्वीकृति।
ग्राम पंचायत मुजगहन:
3. शौचालय निर्माण: प्राथमिक शाला में बच्चों की सुविधा हेतु ₹1.68 लाख की स्वीकृति।
4. सीसी रोड निर्माण: वार्ड क्र. 01 में मुख्य मार्ग से कमल नारायण जी के घर तक — ₹1.12 लाख की स्वीकृति।
5. सीसी रोड निर्माण: वार्ड क्र. 01 में भीखम साहू जी के घर के सामने से राजेश साहू जी के घर तक — ₹1.12 लाख की स्वीकृति।
जनता के प्रति आभार एवं संकल्प
जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 के जनप्रतिनिधि मीनपाल ने कहा कि, हमारा उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। जनता द्वारा जो भी मांगें रखी गई थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया गया है। रत्नाबांधा में शेड निर्माण पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सदैव तत्पर हैं।इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर ग्राम पंचायत रत्नाबांधा, मुजगहन के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
