indianjagran.in
धमतरी

विंध्यवासिनी माता के दर्शन से रोड शो तक – युवा मोर्चा ने राहुल टिकरिहा का किया जोरदार अभिनंदन

संगठन को मजबूत करने का संकल्प – धमतरी से राहुल टिकरिहा ने भरी हुंकार

धमतरी/भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धमतरी पहुंचे राहुल टिकरिहा का शहर में जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से जुटे युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अपने धमतरी प्रवास की शुरुआत विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने से की। इसके बाद युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

माता के दर्शन के बाद उनका काफिला सदर बाज़ार होते हुए मकई चौक, रत्नाबांध और मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपा कार्यालय तक रोड शो के रूप में निकला। पूरे रोड शो में युवा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा थामे नारेबाजी करते नजर आए। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय परिचय किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवाओं की ताकत और जोश ही संगठन की असली शक्ति है। हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर देंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा महापौर रामू रोहरा के निवास पहुंचे, जहां महापौर ने भव्य स्वागत करते हुए कहा कि “युवा मोर्चा की ऊर्जा ही संगठन की असली ताकत है।” इसके बाद वे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू के घर पहुंचे, जहां रंजना साहू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “युवाओं के नेतृत्व से संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राहुल टिकरिहा का यह पहला धमतरी प्रवास था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। पूरे शहर में जगह-जगह आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच उनका अभिनंदन हुआ।

Related posts