धमतरी/ दस दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती उत्सव के अंतर्गत रविवार को अग्रवाल समाज द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें समाज के महिला वर्ग, बच्चों और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। महिला टीमों ने दमदार खेल दिखाया और शानदार शॉट्स लगाकर तालियां बटोरीं। बच्चों ने अपने जोश और ऊर्जा से खेल को और भी रोचक बना दिया। वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले चौके-छक्कों से भरपूर रहे, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
वरिष्ठजनों और समाज के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।

मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
अग्रसेन जयंती उत्सव का यह क्रिकेट आयोजन समाज की संगठन क्षमता और ऊर्जा का प्रतीक बन गया, जिसने हर वर्ग को एकजुट करते हुए उत्सव को और भी यादगार बना दिया
