indianjagran.in
धमतरी

धमतरी में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जोरदार स्वागत, लोगों ने केले से तौला.. युवाओं ने रखी विकास की मांगे

धमतरी/प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे। मंत्री साहेब के धमतरी आगमन पर सबसे पहले घड़ी चौक में सतनामी समाज के युवाओं ने प्रदेश युवा प्रमुख कोमल संभाकर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के अवसर पर कोमल संभाकर ने धमतरी व आसपास के क्षेत्र की समस्याओं और मांगों से मंत्री को अवगत कराया। इसमें युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर लैब व डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता, क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार अवसरों का विस्तार और समाज के लिए विशेष योजनाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन जैसी बातें प्रमुख रहीं।

इसके बाद मंत्री गुरु खुशवंत ने मकेश्वर वार्ड में दुर्गा पंडाल का दर्शन किया। वहीं, उनके काफिले के कोमल संभाकर के निवास पहुंचने पर वार्डवासियों ने एक अनोखा स्वागत करते हुए मंत्री जी का केलों से तौल किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने मंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि धमतरी की जनता का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। समाज की एकजुटता और नागरिकों का यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की प्रेरणा देता है। सरकार धमतरी समेत पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सतत प्रयासरत है।

इस मौके पर अवनेंद्र देशलहरे, गजेंद्र जांगड़े, धनेश नवरंगे, तुपेंद्र गायकवाड़,अर्जुन , देव कुर्रे,आकाश बंजारे, चंदू बंजारे,संजू यादव, विजय सोनवानी, चंद्रप्रकाश पाटले, राजेंद्र भारती, देव नारायण टोंडे, हुलेश, भोला, सुरेश सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related posts