indianjagran.in
धमतरी

जिला व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा विस्तार को लेकर रंजना साहू ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

धमतरी/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक  रंजना डीपेंद्र साहू ने  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी।

उन्होंने जिला अस्पताल धमतरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेल, अक्लाडोंगरी, भटगांव, खरेंगा सहित क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्रों में संसाधन, स्टाफ और उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंत्री जायसवाल ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने और विस्तार की दिशा में शीघ्र निराकरण किया जाएगा।रंजना साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है इस दिशा में ठोस कदम उठाने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts