indianjagran.in
धमतरी

धमतरी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की सघन जांच

धमतरी/जिला न्यायालय को बुधवार सुबह एनआईसी ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर पूरे कोर्ट परिसर की कड़ी जांच की।प्रवेश करने वाले सभी लोगों और उनके सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर अफवाह या शरारती हरकत बताया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के अनुसार मेल तमिलनाडु से हिंदी में भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Related posts