धमतरी/शहर में निकली श्याम निशान यात्रा का अग्रवाल समाज द्वारा भावपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में समाजजनों ने यात्रा में शामिल होकर बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रमुख सदस्यों दयाराम अग्रवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, नानक चंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रामेश अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, यश अग्रवाल, हुकुम चंद अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर निशान यात्रा का पुष्प वर्षा एवं स्वागत सत्कार के साथ अभिनंदन किया। वातावरण श्याम नाम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्याम भक्ति के इस पावन अवसर पर अग्रवाल समाज की सहभागिता ने यात्रा की गरिमा को और बढ़ा दिया।
