धमतरी/पुलिस ने रेलवे निर्माण कार्य से जुड़ी बड़ी चोरी का सफल खुलासा करते हुए सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.80 लाख रुपये मूल्य की 120 नग लोहे की सरिया तथा चोरी में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन जब्त कर शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त नियंत्रण के तहत की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितंबर 2025 में थाना कुरूद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी के पास रेलवे टीएसएस निर्माणाधीन स्थल से भारी मात्रा में सरिया चोरी की गई थी। इस संबंध में प्रार्थी अमन कुमार दुबे की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 225/25, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विष्णु दास मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अन्य छह आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन (CG-17-KK-2545) तथा चोरी गई समस्त 120 नग सरिया बरामद कर विधिवत जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से तीन के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं आबकारी एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे निर्माण स्थलों पर होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और संगठित अपराधियों में कानून का भय स्थापित होगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी
