indianjagran.in
छत्तीसगढ़धमतरी

विधि के साधक शत्रुघ्न साहू का ब्रह्माकुमारीज ने उमंग-उल्लास के साथ किया स्वागत

धमतरी/प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्यधाम सिविल लाइंस धमतरी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित  शत्रुघ्न साहू सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद छत्तीसगढ़ का अभिनंदन समारोह बहुत ही उमंग उल्लास मय वातावरण में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर  शत्रुघ्न साहू का स्वागत अभिनंदन करते हुए ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने अपने उदगार में शत्रुघ्न साहू के संघर्ष से शिखर तक पहुंचने को विधाता के घर में विधि का सम्मान बताया।विधि की समग्र जानकारी रखकर न्याय जरूरतमंदों को सही-सही मार्ग दिखा कर न्याय दिलाने वाले फरिश्ता बताते हुए भारतीय लोकतंत्र में संविधान में वर्णित अधिनियमों एवं कानूनों का उचित इस्तेमाल कर व्यक्ति और समूहों के हित में कार्य करने वाले सच्चे सेवक निरूपित किया। न्यायालय में एकअधिवक्ता न्यायाधीश के समक्ष समस्या का संतुलित ढंग से समाधान करता है, दलील ,सबूत और तर्क युक्त शैली में अपने मुवक्किल को न्याय दिलाता है, ऐसे ढेर सारी खूबियों का वह अनुभव युक्त व्यक्तित्व होता है ।ईश्वरीय परिवार की ओर से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत होकर शत्रुघ्न साहू ने अपने उदगार में परमपिता परमात्मा शिव के प्रति शुक्रिया करते हुए अपने प्रारंभ से अभी तक प्राप्त पद को ईश्वरीय अनमोल तोहफा बताते हुए कहा कि यह उनकी जीत नहीं अपितु गौरवशालीपद प्राप्त होने पर अधिवक्ता संघधमतरी एवं अधिवक्ता संघ छत्तीसगढ़ के सदस्यों का और विशेष रूप से हर कदम पर साथ देने वाले अधिवक्ता यशवंत साहू का विशेष योगदान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने एक अधिवक्ता को किस तरह से समाज के हित में कार्य करना चाहिए और अपनी योग्यता को समर्पित कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए इसके लिए उन्होंने निः स्वार्थ रूप से विश्व कल्याण में समर्पित ब्रह्मा कुमारीज बहनों को धन्यवाद देते हुए अपने आपको बेहद सौभाग्यशाली बताया।

कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक तथा आभार अधिवक्ता यशवंत साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईश्वरीय परिवार के भाई बहन उपस्थित थे।

Related posts