धमतरी/जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है।
इस आदेश के तहत 02 उपनिरीक्षक, 11 सहायक उपनिरीक्षक और 20 प्रधान आरक्षकों का जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में स्थानांतरण किया गया है।

लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में पदस्थ कई कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है ताकि संगठनात्मक मजबूती, कार्य में पारदर्शिता और संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।
एसपी परिहार ने स्पष्ट किया कि इस कदम का मकसद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना, पुलिसिंग में तेजी लाना और कार्यप्रणाली में नवीनता बनाए रखना है।
