indianjagran.in
धमतरी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम तरसीवां में चला सफाई अभियान

धमतरी/भारतीय जनता पार्टी रावां मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा 2025 की शुरुआत ग्राम तरसीवां स्थित श्रीराम मंदिर परिसर से की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल रावां अध्यक्ष अमन राव, महामंत्री राकेश सिन्हा, सह संयोजक साकेत साहू एवं केशव साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजू चंद्राकर, सरपंच झमित सिन्हा, उप सरपंच भुवनेश्वर सिन्हा, बूथ अध्यक्ष उमेश सिन्हा और गीताराम, सरस्वती ध्रुव, गायत्री बंजारे, राधा साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा के इस शुभारंभ अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ समाज का संकल्प लिया।

Related posts