धमतरी/जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की कड़ी निगरानी और सख्त निर्देशों का असर साफ दिखाई देने लगा है। खनिज विभाग की टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए कई वाहनों पर शिकंजा कस दिया है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों—बुडेनी, नारी, खट्टी, मेघा, भाटागांव, दोनर, सेल्दीप, राजपुर, लीलर, कुंडेल, ढीमर टिकुर, अछोटा और कलारतराई में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम दोनर से 3 वाहन, मंदरौद-सेल्दीप से 2 हाइवा, अछोटा से 4 ट्रैक्टर और कलारतराई से 1 टिप्पर सहित कुल 10 वाहन बिना पिट पास के पकड़े गए। इनमें से 8 वाहनों को कॉपोजिट बिल्डिंग धमतरी में जप्त कर रखा गया है, जबकि 2 वाहनों को थाना भखारा में अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कलेक्टर मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
