indianjagran.in
आस्थाधार्मिक त्योहार

गणेश विसर्जन हेतु निगम की व्यापक तैयारी, सीसीटीवी व स्वच्छता व्यवस्था रही सक्रिय

धमतरी। गणेश उत्सव के समापन पर नगर निगम धमतरी ने विसर्जन के लिए व्यापक इंतज़ाम किए। बड़े गणेश प्रतिमाओं के लिए रुद्री घाट पर क्रेन की व्यवस्था की गई, जबकि छोटे गणेश प्रतिमाओं हेतु आमातालाब, बानिया तालाब और शीतला तालाब को चिन्हांकित किया गए थे।

छोटे पंडालों से प्रतिमाओं को सुरक्षित रूप से विसर्जन स्थल लाने हेतु ट्रैक्टर की सुविधा रही, पूजा सामग्री के लिए अलग कुंड, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की गई। सफाईकर्मियों की टीम लगातार सक्रिय रही और मार्गों पर चुना छिड़काव कर आवागमन सुगम बनाया गया।

महापौर रामू रोहरा ने स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि निगम का अमला 24 घंटे सतर्क रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही।

Related posts