indianjagran.in
धमतरी

धान खरीदी में किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस करेगी 27 को राष्ट्रीय राजमार्ग मे चक्का जाम

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्त्ताओ एवं धान बेचने से वंचित किसानो को आवेदन के साथ किया आमंत्रित

धमतरी/जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा किसानों पर रकबा समर्पण हेतु प्रशासनिक दबाव पर रोक लगाने, खरीदी केन्द्रों में लिमिट एवं खरीदी तिथि बढ़ाकर शत्-प्रतिशत धान खरीदी जैसे विभिन्न मांगो को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग का चक्का जाम किया जाएगा. यह चक्का जाम 27 जनवरी 2026 को जनवरी को प्रातः 11 बजे से ग्राम संबलपुर के पास आयोजित होगी जिसमे

जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के उपस्थित के साथ-साथ धमतरी जिला के खरीदी केन्द्रो मे धान बेचने से वंचित हो रहे किसानो को आवेदन के साथ उपस्थित होने की अपील की हैं।

Related posts